Home » , » कांग्रेस के लोकप्रिय नेता मोहन मोदी नहीं रहे - MLA of Neemkathana Mohanlal Modi died

कांग्रेस के लोकप्रिय नेता मोहन मोदी नहीं रहे - MLA of Neemkathana Mohanlal Modi died

Former MLA of Neemkathana Mohanlal Modi died

नीमकाथाना क्षेत्र में कांग्रेस से चार बार विधायक रहे वयोवृद्व मोहन मोदी पिछले काफी समय से अस्वस्थ चल रहे थे। उनके पुत्र सुरेश मोदी ने बताया कि पिता मोहन मोदी वर्ष 1967-72,1980-85,1993-98 व 1998 से 2003 तक कांग्रेस के विधायक रह चुके हैं। उनका अंतिम संस्कार बुधवार को सुबह नीमकाथाना में किया जाएगा। इस दौरान कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेताओं के आने की भी संभावना है।
मोदी के निधन की सूचना से पूरे शहर में शोक की लहर दौड़ गई। मोदी की पार्थिव देह मंगलवार को दोपहर 1 बजे जयपुर से उनके निवास स्थान पर लाई गई। छावनी में क्षेत्र के सैकड़ों कांग्रेसजन मोदी को श्रद्धाजंलि देने पहुंचे। 

मोदी ने शहर में बहुत से विकास के कार्य करवाए हैं। 1977 में मोदी ने शहर के औद्योगिक क्षेत्र में इन्द्रा गांधी की सभा भी करवाई थी। उस दौरान दूर-दराज से सभा में भाग लेने के लिए कांग्रेस जन आए थे।


here we will post funeral images of Mohanlal ji modi, last darshan yatra of mohan modi, mohan modi ji ki anteysti, all video live streaming information with full details.



mohan modi, died , former mla of neemkathana, mohan modi nkt, neemkathana mla, , hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, sikar news, sikar news in hindi, real time sikar city news, real time news, sikar news khas khabar, sikar news in hindi

0 comments:

Post a Comment